—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर
परिवार को मिलेगी त्वरित सहायता-कलेक्टर कोचर
प्राथमिक शिक्षक एवं बीएलओ के निधन पर कलेक्टर श्री कोचर पहॅुचे पठारी गॉव
परिजनो से मिले, कहा प्रशासन हर कदम पर उनके साथ


दमोह: पठारी गांव के प्राथमिक शिक्षक, जो एसआईआर कार्य में बीएलओ के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रहे थे, उनके आकस्मिक निधन पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गहरा दुख व्यक्त किया। कलेक्टर स्वयं पठारी गांव पहुँचे और दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा घटना अत्यंत दुखद है और पूरा जिला प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा एक्स-ग्रेशिया सहायता राशि परिवार को प्रदान की जा चुकी है, और अब अगले एक सप्ताह के भीतर उनकी ग्रैच्युटी, जीपीएफ सहित सभी देयक उनके उत्तराधिकारी के खाते में अंतरित कर दिए जाएंगे। उन्होने बताया दिवंगत शिक्षक के परिवार ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सहमति दी है, और उन्हें भृत्य चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। प्रयास है 30 नवंबर तक आदेश जारी कर दिए जाएं, ताकि वह 1 दिसंबर से ज्वाइन कर सकें।
कलेक्टर कोचर ने बताया परिवार की तीन बेटियों में से दो बेटियों ने कार्य करने की इच्छा जताई है। उन्होने कहा जिला प्रशासन निजी क्षेत्र में उनकी योग्यता के अनुरूप बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। उन्होने आश्वासन दिया यदि परिवार को किसी भी अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ईश्वर परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे, और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।













































