—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत – एक गंभीर घायल

दमोह/पन्ना। सिमरिया थाना अंतर्गत मौहन्द्रा पुलिस चौकी के पास रविवार रात एक दुखद सड़क हादसा हो गया। रैपुरा से घर लौट रहे तीन लोगों को ले जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरा यात्री गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार दमोह जिला अस्पताल में जारी है।
हादसे में मृतक
गोकुल पिता भैजालाल पटेल (45 वर्ष), निवासी – बुढवार
दुर्घटना स्थल पर ही मौत।
हरिदास पिता हल्कू पटेल (70 वर्ष), निवासी – बुधवार
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु।
दोनों मृतकों के शवों का जिला अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया।
गंभीर रूप से घायल
बृजलाल पटेल (42 वर्ष)
जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
मौहन्द्रा पुलिस चौकी सहित सिमरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।











































