Home » अपराध » Mp » *जिला जेल दमोह में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न*

*जिला जेल दमोह में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*निःशुल्क विधिक सहायता बंदियों का अधिकार – न्यायाधीश अनुराग सिंह कुशवाह*

*जिला जेल दमोह में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न*

दमोह | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह सुभाष सोलंकी के मार्गदर्शन में जिला जेल दमोह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला न्यायाधीश अनुराग सिंह कुशवाह, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, जेल अधीक्षक एम.एल. पटैल, आर. शरद मिश्रा, आर. हेमंत कुमार, तकनीकी सहायक पवन पटैल सहित जेल में निरुद्ध बंदी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश अनुराग सिंह कुशवाह ने बंदियों को संबोधित करते हुए बताया कि शासन द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत जिला मुख्यालय में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति की गई है, जिससे निरुद्ध बंदियों को प्रभावी एवं सक्षम निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निःशुल्क विधिक सहायता प्रत्येक बंदी का संवैधानिक अधिकार है, जो तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि किसी बंदी को दंडित किया जाता है, तो उसे निर्धारित समयावधि में उच्च न्यायालय में अपील करने का अधिकार प्राप्त है।
इस दौरान उन्होंने बंदियों से खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली।

जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि ऐसे बंदी, जो जमानत आदेश होने के बावजूद जमानत प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं, उन्हें ‘गरीब बंदियों की सहायता योजना’ के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जेल में सप्ताह में तीन दिन जेल विजिटिंग लॉयर लीगल एड क्लीनिक में उपस्थित रहते हैं, जिनसे बंदी अपने प्रकरण की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में बंदियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के समाधान प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रभारी जेल अधीक्षक एम.एल. पटैल द्वारा किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

दमोह में हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के चलते कृष्णपाल सिंह ठाकुर और उनके साथियों पर किया गया था जानलेवा हमला, तीन आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक पुलिस की गिरफ्त में, शेष आरोपियों की तलाश जारी दमोह। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दमोह कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन वयस्क आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते किया गया था हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को धरमपुरा निवासी कृष्णपाल सिंह ठाकुर पिता साहब सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, अपने साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी बुराई को लेकर आरोपियों ने उनके साथ विवाद करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में कृष्णपाल सिंह ठाकुर एवं उनके साथियों को चोटें आईं। घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 984/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 296(बी) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 13 नवंबर 2026 को पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी रवि प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, किशन प्रजापति एवं एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. राजकुमार पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 32 वर्ष। 2. किशन पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 31 वर्ष। 3. रवि पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 34 वर्ष। 4. एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक। तीनों वयस्क आरोपी धरमपुरा, दमोह के निवासी बताए गए हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में कपिल प्रजापति, शुभम प्रजापति, बालचंद प्रजापति एवं सुनील प्रजापति सहित अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, आरक्षक योगेन्द्र यादव, विक्रम राठौर, दीपचंद एवं जितेन्द्र प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम की विवेचना के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।