Home » अपराध » Mp » *साइबर सेल दमोह में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण*

*साइबर सेल दमोह में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*साइबर सेल दमोह में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण*


दमोह | 23 दिसम्बर 2025

पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह स्थित साइबर सेल शाखा में आज विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पी.एम. श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, मझगुवाँ हंसराज, जिला दमोह द्वारा ओरिएंटेशन भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर विजिट कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय को पत्र प्रेषित किया गया था।

उक्त पत्र के अनुक्रम में साइबर सेल दमोह द्वारा विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल दमोह की निरीक्षक नेहा गोस्वामी, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या, आरक्षक मयंक दुबे, आरक्षक अभिषेक कोष्टी एवं आरक्षक मनोहर द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं लिंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, डिजिटल गोपनीयता तथा साइबर सतर्कता से संबंधित आवश्यक जानकारी सरल एवं प्रभावी भाषा में दी गई।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज से दूरी बनाए रखना चाहिए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर साइबर सेल दमोह का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

1 thought on “*साइबर सेल दमोह में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण*”

Leave a Comment

Share This

Recent Post

दमोह में हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार पुरानी रंजिश के चलते कृष्णपाल सिंह ठाकुर और उनके साथियों पर किया गया था जानलेवा हमला, तीन आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक पुलिस की गिरफ्त में, शेष आरोपियों की तलाश जारी दमोह। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दमोह कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन वयस्क आरोपी और एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते किया गया था हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2026 को धरमपुरा निवासी कृष्णपाल सिंह ठाकुर पिता साहब सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, अपने साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी बुराई को लेकर आरोपियों ने उनके साथ विवाद करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में कृष्णपाल सिंह ठाकुर एवं उनके साथियों को चोटें आईं। घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 984/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 118(1), 296(बी) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 13 नवंबर 2026 को पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी रवि प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, किशन प्रजापति एवं एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. राजकुमार पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 32 वर्ष। 2. किशन पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 31 वर्ष। 3. रवि पिता सीताराम प्रजापति, उम्र 34 वर्ष। 4. एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक। तीनों वयस्क आरोपी धरमपुरा, दमोह के निवासी बताए गए हैं। शेष आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में कपिल प्रजापति, शुभम प्रजापति, बालचंद प्रजापति एवं सुनील प्रजापति सहित अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, आरक्षक योगेन्द्र यादव, विक्रम राठौर, दीपचंद एवं जितेन्द्र प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम की विवेचना के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।