Home » अपराध » Mp » *दमोह में अवैध गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*

*दमोह में अवैध गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में अवैध गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*

*पटेरा थाना पुलिस ने 5 किलो 941 ग्राम गांजा व मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार*

दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटेरा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 941 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ती सोमवंशी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा एसडीओपी हटा प्रशांत सुमन के मार्गदर्शन में दिनांक 15 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पटेरा पुलिस ने कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी रामदास पिता घपुआ लोधी (उम्र 61 वर्ष), निवासी ग्राम चौमखा, थाना पवई, जिला पन्ना को अवैध गांजा के साथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए 5 किलो 941 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि जब्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अब जब्त गांजा के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच व तलाश-पड़ताल कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, उनि संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक 235 रूपलाल, आरक्षक 512 बालमुकुन्द, आरक्षक 524 गब्बर राजपूत, आरक्षक 862 इन्द्रजीत, आरक्षक 303 सुरेश एवं साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This