Home » अपराध » Mp » *दमोह में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत*

*दमोह में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत*

दमोह। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। तीन गुल्ली चौराहे से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा जबलपुर नाका, जटाशंकर, कोतवाली चौराहा, बैंक चौराहा और बस स्टैंड होते हुए पुनः तीन गुल्ली चौराहे पर आकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान शिव के जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया गया। पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के नारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

रैली में भगवान शिव और माता पार्वती के आकर्षक एवं सजीव स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु मार्गभर इन दिव्य झांकियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों पर युवा एवं श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करते रहे।

कार्यक्रम में तीन गुल्ली क्षेत्र से मुकेश यादव एवं संजू यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही आयोजन में कामेश शर्मा, भागेश्वर दुबे, शरद यादव, प्रांजल यादव, दीपक दुबे, लल्लू प्रजापति, जितेंद्र राठौड़, राजेश प्रजापति एवं बल्लू राठौड़ सहित अन्य श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष इसी प्रकार भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल होकर शिवभक्ति का संदेश देते हैं।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। महाशिवरात्रि पर निकली इस विशाल शोभायात्रा ने शहर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण निर्मित कर दिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*समन्ना में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल बीच सड़क पर युवक पर बरसाईं लाठियां* *जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के त्रिरगड्ढा बाईपास की घटना, करीब 30 मिनट तक मारपीट होने का आरोप घायल छोटे लाल कछी ने लगाए गंभीर आरोप*