Home » अपराध » Mp » **दमोह की बेटी श्रेयांशी सिंह दहिया ने बढ़ाया जिले का गौरव, अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में हासिल की सफलता**

**दमोह की बेटी श्रेयांशी सिंह दहिया ने बढ़ाया जिले का गौरव, अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में हासिल की सफलता**

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

**दमोह की बेटी श्रेयांशी सिंह दहिया ने बढ़ाया जिले का गौरव, अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में हासिल की सफलता**

*अखलेश घोषी की विशेष रिपोर्ट*

दमोह। प्रतिभा और मेहनत के दम पर दमोह की होनहार छात्रा कुमारी श्रेयांशी सिंह दहिया पिता राकेश सिंह दहिया ने अपनी उपलब्धि से जिले को गौरवान्वित किया है।

दमोह पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा श्रेयांशी ने महात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था, पुणे द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।

इस उपलब्धि पर संस्था द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रेयांशी की इस सफलता से परिवार, विद्यालय एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

**दमोह की इस होनहार बेटी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।**

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*समन्ना में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल बीच सड़क पर युवक पर बरसाईं लाठियां* *जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के त्रिरगड्ढा बाईपास की घटना, करीब 30 मिनट तक मारपीट होने का आरोप घायल छोटे लाल कछी ने लगाए गंभीर आरोप*