—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*नोहटा नोहलेश्वर महोत्सव में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे श्रद्धालु*
दमोह (मप्र)। जिले के नोहटा में 5 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में श्रद्धालुओं को आस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है। महोत्सव के दौरान आयुष विभाग द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के सफल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मेले में आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि “आयुर्वेद अमृत के समान है, इसे लोगों को अपनी जीवनशैली और दिनचर्या में अपनाना चाहिए।”
2363 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ
शिविर के दौरान कुल 2363 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी औषधियां निःशुल्क प्रदान की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इसके अलावा आयुष विभाग की प्रदर्शनी में लगभग 5000 से अधिक लोगों ने भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं और उपचार पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी की सराहना करते हुए लोगों ने आयुष सेवाओं को जनहितकारी बताया।
स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर
शिविर में दिनचर्या, ऋतुचर्या, स्वर्णप्राशन, मधुमेह प्रबंधन, सुप्रजा कार्यक्रम, आयुर्विद्या, वयोमित्र योजना, रजस्वलाचार्य तथा गर्भवती महिलाओं के लिए मासानुमासिक आहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिदिन दी गई। साथ ही योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इनका रहा सहयोग
आयोजित शिविर में डॉ. अनुराग कुमार (नोडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी), डॉ. अनंतराम पटेल (नोडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी), डॉ. रामजी माझी, डॉ. साक्षी सेन, डॉ. अनिल सेन, डॉ. रिचा, डॉ. पंकज दास रोहित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों—ठा. अनरत सिंह ऐडाली, अल्पना दुबे, प्रहलाद सिंह राजपूत, विनोद सोनी, बालचंद साहू, कार्तिक रजक, सौरभ, सुषमा राजपूत, शिखा परिहार, संभव जैन, ध्रुव सोलंकी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
महोत्सव में आस्था के साथ स्वास्थ्य सेवा का यह समन्वय श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।








