Home » अपराध » Mp » पुरानी जिला पंचायत परिसर स्थित मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।

पुरानी जिला पंचायत परिसर स्थित मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*पुरानी जिला पंचायत परिसर स्थित मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई*

दमोह में शिव परिवार मंदिर बस स्टैंड, पुरानी जिला पंचायत परिसर स्थित मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समस्त यजमान परिवार एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने बाबा मंगलेश्वर महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया।

पूजन कार्यक्रम में आरती एवं हवन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य पंडित योगेश मिश्रा ने समस्त पूजन-पाठ विधिवत संपन्न कराया।

आयोजन की व्यवस्था समस्त कमेटी सदस्यों एवं राय परिवार द्वारा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारों के साथ मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This