Home » अपराध » Mp » *मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की दमोह में बड़ी कार्रवाई*

*मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की दमोह में बड़ी कार्रवाई*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की दमोह में बड़ी कार्रवाई*

*34 प्रकरण दर्ज, 2 लाख से अधिक की रिकवरी*


दमोह। शहर में बढ़ते लाइन लॉस को कम करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दक्षिण संभाग दमोह द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू के निर्देश पर की गई। दमोह शहर वितरण केंद्र अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में सहायक अभियंता राघवेन्द्र इडिपाचे के मार्गदर्शन में टीम गठित कर पुराना थाना, 14 क्वार्टर धर्मपुरा, मांगज वार्ड क्रमांक-1, बिलवारी मुहल्ला, फुटेरा वार्ड एवं सीताबावरी क्षेत्रों में सघन जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि कई उपभोक्ता खंभे से केबल डालकर, केबल में कट लगाकर तथा पोल से सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 प्रकरण दर्ज किए।

बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में 2 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी निर्धारित की गई है।

कार्रवाई के दौरान लाइनकर्मी एवं आउटसोर्स कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू ने बताया कि लाइन लॉस कम करने और राजस्व हानि रोकने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है तथा आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा।

विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध विद्युत उपयोग से बचें और नियमित रूप से बिल का भुगतान करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post