—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*तेन्दूखेड़ा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई तीन अलग-अलग स्थानों से 10 आरोपी गिरफ्तार*
*झलौन और हर्रई में जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी ₹5,720 की नगदी जब्त, जुआ एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज*
दमोह। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध दमोह पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में अवैध जुआ, शराब एवं सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में तेन्दूखेड़ा थाना पुलिस ने 9 नवंबर 2026 को क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5,720 रुपये की नगदी जब्त कर उनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत तीन अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
तीन स्थानों पर पुलिस की दबिश, इस प्रकार हुई कार्रवाई
पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई ग्राम झलौन में की, जहां जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 2,830 रुपये की नगदी जब्त की गई।
दूसरी कार्रवाई ग्राम हर्रई में की गई, जहां चार आरोपी जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने इनके पास से 1,490 रुपये जब्त किए।
वहीं तीसरी कार्रवाई भी ग्राम हर्रई में की गई, जहां तीन अन्य आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1,400 रुपये की नगदी जब्त की गई।
इस प्रकार पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 10 आरोपियों को पकड़कर 5,720 रुपये की नगदी जब्त की।
तीन अपराध किए गए पंजीबद्ध
तेन्दूखेड़ा पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 452/2026, 453/2026 एवं 454/2026 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा निरीक्षक सरोज ठाकुर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 799 बृजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 522 नरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक जगदीश शर्मा, आरक्षक 837 विशाल बैन, आरक्षक 662 नीरज नामदेव, आरक्षक 858 नंदलाल कुर्मी, आरक्षक 437 अजय सिंह एवं चालक आरक्षक 112 विजय दीक्षित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
दमोह पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।













