Home » अपराध » Mp » *रनेह थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर जुआ खेलते 19 आरोपी पकड़े, ₹5,500 की राशि जब्त*

*रनेह थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर जुआ खेलते 19 आरोपी पकड़े, ₹5,500 की राशि जब्त*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*रनेह थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर जुआ खेलते 19 आरोपी पकड़े, ₹5,500 की राशि जब्त*

*थाना प्रभारी नीतेश जैन के नेतृत्व में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, तीन अलग-अलग अपराध दर्ज*

दमोह। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध दमोह पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देश पर अवैध जुआ, शराब एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रनेह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी हटा श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में रनेह थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतेश जैन ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ दबिश दी।

इस दौरान ग्राम ककरा एवं बरबशपुरा से कुल 13 आरोपियों तथा ग्राम रनेह से 6 आरोपियों को कथित रूप से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5,500 रुपये की राशि जब्त की।

पुलिस द्वारा इस मामले में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें अपराध क्रमांक 104/2026, 105/2026 एवं 106/2026 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी नीतेश जैन की भूमिका सराहनीय

रनेह थाना क्षेत्र में एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जुआरियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतेश जैन की विशेष भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रनेह उपनिरीक्षक नीतेश जैन, सहायक उपनिरीक्षक मुफीस अहमद, प्रधान आरक्षक शिवराज, प्रधान आरक्षक केवल नारायण, प्रधान आरक्षक तेजेन्द्र, आरक्षक श्रीराम, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक बृजेश, आरक्षक भूपेन्द्र एवं आरक्षक दशरथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दमोह पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा और समृद्धि का संदेश देती है – राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी* *मारुताल की वैष्णवी गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति*

*थाना हिण्डोरिया पुलिस द्वारा 04 अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुआ फडों पर रेड कार्यवाही कर कुल 13 जुआरियों के विरूध्द कार्यवाही कर जुआ फड़ से नगदी,मोबाइल एवं 06 मोटरसायकिल कुल मशरूका 259,700 (दो लाख उनसठ हजार सात सौ रूपये) का जप्त प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।*