—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*किसान सेवा सप्ताह के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने की जल सेवा किसानों को पिलाया शीतल जल*
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन में, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी सागर नाका, दमोह में किसान सेवा सप्ताह के अंतर्गत जल सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों एवं आमजनों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर गोपाल पटेल ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए यह जल सेवा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च से 29 मार्च तक चलने वाले किसान सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जल सेवा प्रमुख रूप से शामिल है।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 25 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत किसान सम्मान समारोह, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला मंत्री भारत यादव, व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र बजाज, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा वीर चौहान, दीनदयाल नगर मंडल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह घोषी, टीकाराम पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।












































