Home » अपराध » Mp » *ग्राम धनेटा मॉल में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन*

*ग्राम धनेटा मॉल में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*ग्राम धनेटा मॉल में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन*

तेंदूखेड़ा से मुकेश जैन की रिपोर्ट

दमोह/तेंदुखेड़ा/झलौन मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 – जल शक्ति से नव भक्ति” के अंतर्गत ग्राम धनेटा मॉल में आज एक प्रेरणादायक एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 19 मार्च से 27 मार्च 2026 (वर्ष प्रतिपदा से रामनवमी) तक प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मोहित पटेल एजुकेशन सोसाइटी, धनेटा मॉल द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम स्थित शिव मंदिर कुटी नदी तट पर व्यापक साफ-सफाई एवं जल संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नदी किनारे की स्वच्छता की गई तथा जल पूजन, दीप प्रज्वलन और वृक्ष पूजन जैसे आयोजनों के माध्यम से प्रकृति के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जल और वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि “जल है तो कल है” केवल एक नारा नहीं, बल्कि मानव जीवन की आधारशिला है। जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, वहीं वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वर्षा को आकर्षित करने, भूजल स्तर को सुरक्षित रखने और शुद्ध वायु प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए जल संरक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण और वृक्षों की रक्षा करना भी आवश्यक है।

यह आयोजन म.प्र. जन अभियान परिषद तेंदूखेड़ा के ब्लॉक समन्वयक दीपचंद मालवीय के मार्गदर्शन एवं परामर्शदाता दीपेश कटारे के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनेटा मॉल के अध्यक्ष मुकेश पटेल, सचिव रामबाबू पटेल सहित समिति के सदस्य एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष मोहित पटेल के नेतृत्व में धर्मेंद्र लोधी, परसराम पटेल, सीताराम यादव, मनोज यादव, नरेंद्र यादव, हलीम खान, सचिन विश्वकर्मा, भगवान सिंह यादव, बाबू यादव, नीरज, हर्ष, रमन, सोनू पटेल, नंदू पटेल, डेलन ठाकुर, जमना ठाकुर, अनारी बाबा, हल्लू मरावी सहित CMCLDP के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि वे जल की एक-एक बूंद का संरक्षण करेंगे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित और समृद्ध बनाएंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।