Home » अपराध » Mp » *न्याय की गुहार मासूम काव्य के लिए नामदेव समाज का उग्र प्रदर्शन*

*न्याय की गुहार मासूम काव्य के लिए नामदेव समाज का उग्र प्रदर्शन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*न्याय की गुहार मासूम काव्य के लिए नामदेव समाज का उग्र प्रदर्शन*

*स्कूल प्रबंधन और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज*


दमोह, 24 मार्च 2026 (मंगलवार)
जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में घटित एक मार्मिक घटना को लेकर आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति एवं जिला नामदेव समाज दमोह द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर कलेक्टर महोदय के नाम एसडीएम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के अनुसार, तेंदूखेड़ा निवासी दामोदर नामदेव के 9 वर्षीय पुत्र काव्य नामदेव, जो IES पब्लिक स्कूल तेंदूखेड़ा में कक्षा 3 का छात्र है, को कुछ दिनों पूर्व स्कूल के एक शिक्षक द्वारा बेत से बेरहमीपूर्वक पीटा गया। इस अमानवीय घटना के बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई।

परिजनों के अनुसार, काव्य पिछले 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती है और कोमा की स्थिति में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

पीड़ित छात्र की मां ने भावुक होकर कहा—
मेरे बच्चे के साथ जो हुआ है, वह किसी के साथ न हो। मेरा बच्चा जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, तभी हमें न्याय मिलेगा।

नामदेव समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से निम्न मांगें रखी गईं—

1. दोषी शिक्षक/शिक्षकों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

2. संबंधित स्कूल IES पब्लिक स्कूल तेंदूखेड़ा की मान्यता रद्द की जाए।

3. बच्चे के उपचार का संपूर्ण खर्च स्कूल प्रबंधन द्वारा उठाया जाए।

4. पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।

5. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्कूलों में सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

समाज के अध्यक्ष राजकुमार (राजू) नामदेव ने कहा कि—
यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। पूरे नामदेव समाज में भारी आक्रोश है। यदि प्रशासन ने शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन पूरे मध्य प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हम मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे, जिनमें—

राजकुमार (राजू) नामदेव – अध्यक्ष, नामदेव समाज दमोह
समाज की मातृशक्ति वरिष्ठजन और युवा साथी

सभी ने एकजुट होकर स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और काव्य नामदेव को न्याय दिलाने की मांग को बुलंद किया।

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपे जाएंगे और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This