—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*चौकी फुटेरा थाना बटियागढ़ पुलिस की कार्रवाई फरार चौथे आरोपी की गिरफ्तारी*
दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी फुटेरा थाना बटियागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 34(2) आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 सितंबर 2025 को थाना बटियागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन से 40 पेटी अवैध शराब जब्त की थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 314/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 24 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी फुटेरा उपनिरीक्षक आनंद कुमार एवं उनकी टीम ने फरार आरोपी देवेन्द्र सिंह लोधी (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम राख थाना बिनायका जिला सागर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर थाना बिनायका में पूर्व से विभिन्न धाराओं में 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में तीन अन्य आरोपी—
1. वीरेन्द्र सिंह लोधी निवासी शेखपुर थाना बिनायका
2. रामराज उर्फ रम्मू दांगी (ठाकुर) निवासी गोरा थाना बहेरिया जिला सागर
3. शुभम उर्फ शिवप्रताप सिंह परमार निवासी जगारा थाना बाजना जिला छतरपुर
को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।
इस सराहनीय कार्रवाई में चौकी प्रभारी फुटेरा उपनिरीक्षक आनंद कुमार, प्रधान आरक्षक विपेश चौबे एवं सायबर सेल दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












































