Home » अपराध » Mp » *अतिक्रमण सीमित वित्तीय संसाधन और अनिश्चित मौसम बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन इनसे पीछे हटने का विकल्प नहीं- कलेक्टर श्री कोचर*

*अतिक्रमण सीमित वित्तीय संसाधन और अनिश्चित मौसम बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन इनसे पीछे हटने का विकल्प नहीं- कलेक्टर श्री कोचर*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*अतिक्रमण सीमित वित्तीय संसाधन और अनिश्चित मौसम बड़ी चुनौतियां हैं लेकिन इनसे पीछे हटने का विकल्प नहीं- कलेक्टर श्री कोचर*

*सुभाष कॉलोनी से शुरू हुआ 60 दिन का मिशन, कलेक्टर श्री कोचर के सख्त निर्देश*

*जैविक हाट और मॉडल आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए नई योजना*

*नालों की सफाई और बाहरी क्षेत्रों का भी निरीक्षण, दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश*

दमोह शहर के प्रमुख विकास और जल संवर्धन कार्यों को लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर बुधवार सुबह 08 बजे से मैदानी भ्रमण पर निकले। उनके साथ एसडीएम सौरभ गंधर्व, सीएमओ राजेन्द्र सिंह लोधी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने सुभाष कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्यों की स्पष्ट टाइमलाइन तय की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने निर्देश दिए कि सुभाष कॉलोनी में कार्य आज दोपहर 2 बजे से तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीवान जी की तलैया और सुभाष कॉलोनी के सभी कार्य 60 दिनों के भीतर पूर्ण किए जाएंगे।

उन्होने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में एक ही प्रमुख कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संसाधनों को 25 अलग-अलग स्थानों पर बांटने के बजाय सबसे जरूरी स्थान सुभाष कॉलोनी और दीवान जी की तलैया पर ही पूरा फोकस किया जाए। कलेक्टर श्री कोचर ने मॉडल आंगनवाड़ी के पास स्थित जैविक हाट को व्यवस्थित करने को लेकर भी चर्चा की गई व इस क्षेत्र के बेहतर प्रबंधन और विकास के लिए आवश्यक निर्णय लिए।

कलेक्टर श्री कोचर ने निरीक्षण के दौरान हिरदेपुर क्षेत्र, स्टॉप डैम, नालों के बहाव मार्ग और लाड़न बाग व बाईपास के पास आ रही बाधाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होने बताया कि अगले 60 दिनों में शहर के 9 बड़े नालों की सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सुभाष कॉलोनी से होगी। उन्होने एसडीएम सौरभ गंधर्व को प्रतिदिन कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तय समय-सीमा में काम पूरा किया जा सके।

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि अतिक्रमण, सीमित वित्तीय संसाधन और अनिश्चित मौसम बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन इनसे पीछे हटने का विकल्प नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This