Home » अपराध » Mp » *जबेरा विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण*

*जबेरा विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*परस्वाहा और शालापटी में टीन शेड एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं- राज्यमंत्री श्री लोधी*

*जबेरा विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण*

दमोह : 31 मार्च 2026
ग्राम परस्वाहा में 24.99 लाख रुपये से निर्माण होने वाले टीन शेड का प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने भूमिपूजन कर ग्राम वासियों सौगात दी। इसके पश्चात राज्यमंत्री लोधी ने ग्राम पंचायत पटी नंदलाल के ग्राम शालापटी पहुंचे, जहां उन्होंने खेर माता मन्दिर परिसर में 24.99 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले टीन शेड का भूमिपूजन कर 11.24 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया।

राज्यमंत्री श्री लोधी कहां कि निश्चित ही इनके निर्माण से धार्मिक आयोजनों सहित पारिवारिक आयोजनों को व्यवस्थित करने में सुविधाएं प्राप्त होगी। इस अवसर पर अंत्योष्टि सहायता की राशि एवं प्रधानमंत्री आवास, लाडली लक्ष्मी, संबल कार्ड राशि स्वीकृत होने पर स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को प्रदान किए गये। उन्होने कहा प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्यों को लेकर लगातार कार्य कर रही है, राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा हमारा संकल्प है कि जबेरा विधानसभा को प्रदेश में क्रमांक 1 की विधानसभा बनायेंगे जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंकू, मुलु सिंह, किशोर सिंह, पटी सरपंच देवी सिंह, नर्मदा प्रसाद राय अमन जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This