Home » अपराध » Mp » *CCTV कंट्रोल रूम की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता,*

*CCTV कंट्रोल रूम की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता,*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*CCTV कंट्रोल रूम की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता,*

*पत्रकार आजम खान के ₹86 हजार दमोह पुलिस के द्वारा सुरक्षित वापिस कराए गए*

दमोह शहर में CCTV कंट्रोल रूम की मुस्तैदी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी है। पत्रकार आज़म खान के ₹86 हजार बाजार क्षेत्र में कहीं गिर जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं सुजीत सिंह भदौरिया (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) तथा। निरीक्षक संतोष सिंह गुर्जर (जिला रेडियो प्रभारी) के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
आरक्षक देवेश तिवारी, महिला आरक्षक स्वाति जाट, महिला आरक्षक विभा तिवारी एवं आरक्षक राकेश रैकवार की टीम ने लगातार दो दिनों तक शहर में लगे
कैमरे की मदद से पैसा उठते हुए एक अज्ञात व्यक्ति की तस्वीर सामने आई,
कैमरे की मदद से व्यक्ति के आने जाने का मार्ग और स्कूटी की पहचान हुई,,
अज्ञात व्यक्ति ने परिस्थिति बताने पर माना कि राशि पत्रकार आज़म खान की है,उसने सहर्ष सारी राशि 86 हजार सौंप दी।
। कड़ी मेहनत और तकनीकी सूझबूझ के चलते सीसीटीवी के माध्यम से ₹86 हजार की पूरी राशि सुरक्षित बरामद कर ली गई।
राशि वापिस मिलने पर पत्रकार आज़म खान ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कंट्रोल रूम स्टाफ को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post