Home » अपराध » Mp » *अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दमोह में निकली भव्य वाहन रैली हजारों युवाओं ने दिखाया उत्साह*

*अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दमोह में निकली भव्य वाहन रैली हजारों युवाओं ने दिखाया उत्साह*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दमोह में निकली भव्य वाहन रैली हजारों युवाओं ने दिखाया उत्साह*

दमोह। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम दमोह शहर में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और हजारों युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

शाम लगभग 5 बजे तहसील ग्राउंड से रैली की शुरुआत हुई, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हो चुके थे। हाथों में झंडे, बैनर और बाबा साहेब के चित्र लिए युवा बाइक रैली में शामिल हुए। डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जोशपूर्ण नारे लगाते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रैली का मार्ग तहसील ग्राउंड से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चौराहा, किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, पलंदी चौराहा, महाकाली चौक, पठानी मोहल्ला, बढ़ापुरा, गाड़ी मोहल्ला, पुराना थाना और घंटाघर होते हुए आंबेडकर चौक तक रहा। पूरे मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया, जिससे माहौल और भी श्रद्धामय और उत्साहपूर्ण हो गया।

रैली के समापन पर आंबेडकर चौक में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाहन रैली के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जयंती समारोह समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में टीआई रचना मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे रैली शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

आयोजकों ने जिले के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं एवं विभिन्न समाजों के लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन और नगर पालिका अमले की सराहना की।

इस दौरान प्रमुख रूप से अंबेडकर जयंती समारोह समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, पार्षद पप्पू कसौटया, भगवानदास चौधरी, अहिरवाल जाटव सूर्यवंशी समाज के अध्यक्ष, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नवीन बौद्ध, समाज के वरिष्ठ तेजीराम रोहित, डॉ. मोहन आदर्श, प्रताप रोहित, हेतराम आदर्श, सुरेश मासाब, टी.आर. जाटव, हिम्मत बाबू, कृष्णा पार्षद, गंगाराम अहिरवार, तनुज, डी.के., संतुलाल रोहित, संदीप चौधरी, युवा पत्रकार नरेन्द्र अहिरवार, पत्रकार धीरज अहिरवार एवं पार्षद कृष्णा राज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This