Home » अपराध » Mp » *डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दमोह में भव्य आयोजन*

*डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दमोह में भव्य आयोजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दमोह में भव्य आयोजन*

*शोभायात्रा निकली प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन संपन्न*

दमोह। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दमोह जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बाबा साहब को याद करते हुए लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

मंगलवार को शहर के तहसील ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम के पश्चात रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा तहसील ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों, तिराहों एवं बस स्टैंड क्षेत्र से होते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा।

आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए दमोह पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर के विभिन्न स्थानों सहित पूरे जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रमुख चौराहों एवं शोभायात्रा मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

इसी अवसर पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल की गरिमामय उपस्थिति में नरसिंहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में जल्द ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

वहीं शहर के अस्पताल चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सुबह से लेकर देर रात तक माल्यार्पण का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. के.पी. अहिरवार, प्रोफेसर जी.पी. अहिरवार, डॉ. एन.आर. सुमन, डॉ. आर.पी. अहिरवार, प्राचार्य पी.एल. रोहित, यश कुमार सिंह, तुला राम अहिरवार, मुन्ना लाल एवं एम.एल. अहिरवार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पूरे दिन चले इन आयोजनों में युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने बाबा साहब के सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This