—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह— 
*डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर दमोह में निकली भव्य शोभायात्रा हजारों लोग हुए शामिल*
दमोह — डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं वार्डों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हुए। सभी लोग तहसील ग्राउंड में एकत्रित हुए, जहां से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
यह शोभायात्रा तहसील ग्राउंड से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तंभ चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा और राय चौराहा होते हुए डॉ. अंबेडकर चौराहा पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने घंटाघर पर विभिन्न वार्डों से आए दलों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, युवा नेता सिद्धार्थ मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, भाजपा जिला महामंत्री महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, पार्षद श्रीमती कविता राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिभागियों को शील्ड एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शोभायात्रा के समापन अवसर पर डॉ. अंबेडकर चौराहे पर समिति अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, प्रताप पुरोहित एवं भगवान दास चौधरी द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान गंगाराम अहीरवाल, हिम्मत बाबू, मोहन आदर्श, मुकेश साहब, बृजेंद्र अहिरवार, मुकेश रोहिकास, हेतराम, आदर्श, टीएल जाटव, नवीन बौद्ध, संतोष रोहित, तरुण सीट वाले, अरविंद चौधरी, पप्पू कसोटिया, जितेंद्र राज, रामकुमार अहिरवार, राम अवतार वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।











































