Home » अपराध » Mp » *कोतवाली पुलिस की सक्रियता से खोए हुए रुपये मिले वापस आवेदक के चेहरे पर लौटी खुशी*

*कोतवाली पुलिस की सक्रियता से खोए हुए रुपये मिले वापस आवेदक के चेहरे पर लौटी खुशी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कोतवाली पुलिस की सक्रियता से खोए हुए रुपये मिले वापस आवेदक के चेहरे पर लौटी खुशी*

दमोह। कोतवाली थाना पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते एक युवक के खोए हुए लाखों रुपये उसे सुरक्षित वापस मिल गए, जिससे उसके चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक देवकुमार जैन पिता संदीप कुमार जैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी नया बाजार नं. 2 थाना कोतवाली दमोह ने दिनांक 12 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में बताया गया कि उसके 3,97,000 रुपये, जो एक काली पॉलिथिन में रखे हुए थे, वह मोटरसाइकिल पर टांगकर एक व्यापारी को देने जा रहा था। इसी दौरान कचौरा से बिन्नी स्टोर के बीच रास्ते में रुपये गिर गए।

आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को पैसों से भरी काली पॉलिथिन मिली है। सूचना की पुष्टि कर संबंधित व्यक्ति की तलाश की गई, जिसे बाद में दस्तयाब किया गया।

पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसे रास्ते में काली पॉलिथिन में रुपये मिले थे। उसने अपने परिचितों और दोस्तों को भी इस बारे में जानकारी दी थी कि यदि किसी के रुपये गिरे हों तो वह उसके पास सुरक्षित हैं।

पुलिस की मौजूदगी में उक्त व्यक्ति ने आवेदक देवकुमार जैन को पूरे रुपये वापस कर दिए। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को आवेदक अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचा और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक मनीष कुमार (थाना प्रभारी कोतवाली), प्रधान आरक्षक अजीत दुबे, आरक्षक कृष्णकुमार लोधी, मनोज पाण्डेय, रानू राय एवं राजेश ठाकुर।

कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This