Home » अपराध » Mp » *दमोह जिले में डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर का दबदबा जिले में प्रथम स्थान*

*दमोह जिले में डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर का दबदबा जिले में प्रथम स्थान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह जिले में डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर का दबदबा जिले में प्रथम स्थान*

*नंदिनी श्रीधर 98.6% अंकों के साथ बनीं जिला टॉपर*

दमोह। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में स्थानीय डीएवी ज्ञानोदय विद्या मंदिर, नरसिंहगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सत्र 2025-26 के इस परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए न केवल संस्था, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समग्र प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने मध्य प्रदेश जोन-सी में द्वितीय स्थान भी हासिल किया, जो संस्था की निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि रही विद्यालय की छात्रा नंदिनी श्रीधर, जिन्होंने 98.6% अंक प्राप्त कर पूरे दमोह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और नगर में हर्ष का माहौल है।

परीक्षा परिणामों में अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में नमन उपाध्याय एवं प्रांशु पटेल ने 96.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अपूर्वा श्रीवास्तव ने 95.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों ने कठिन विषयों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गणित विषय में नंदिनी श्रीधर एवं सागर सेन ने 100 में से 100 अंक अर्जित किए। वहीं एफ.आई.टी. विषय में गौरी तिवारी एवं प्रांशु पटेल ने भी 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय की गुणवत्ता को सिद्ध किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. कुर्मवंशी ने इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं हाइडलवर्ग कंपनी के प्रबंधक श्री सुरेश दुबे तथा सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री एस.के. सिन्हा ने भी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी के विद्यार्थियों ने पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल व्याप्त है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This