Home » अपराध » Mp » *अधीक्षण अभियंता ने की समाधान योजना की समीक्षा*

*अधीक्षण अभियंता ने की समाधान योजना की समीक्षा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*अधीक्षण अभियंता ने की समाधान योजना की समीक्षा*

दमोह। दिनांक 20 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, दमोह वृत्त अंतर्गत कार्यपालन अभियंताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालन अभियंता (सं./संघा) दक्षिण संभाग दमोह श्री मोतीलाल साहू, उत्तर संभाग दमोह के कार्यपालन अभियंता श्री प्रवीण कुलस्ते एवं एस.टी.एम./एस.टी.सी. संभाग दमोह के कार्यपालन अभियंता श्री मोहन सुले उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उत्तर एवं दक्षिण संभाग दमोह अंतर्गत म.प्र. शासन की समाधान योजना की संभागवार समीक्षा की गई। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजना की प्रगति संतोषजनक न होने पर चिंता व्यक्त की गई। अधीक्षण अभियंता द्वारा निर्देशित किया गया कि दोनों संभागों के कुल 22 वितरण केंद्रों पर समाधान योजना के अंतर्गत प्रतिदिन दो-दो शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं।

साथ ही अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर रात्रिकालीन शिविर आयोजित कर महाअभियान चलाने और व्यापक स्तर पर वसूली कार्य करने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न माध्यमों से समाधान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

म.प्र. शासन की समाधान योजना के तहत दमोह जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिजली बिल समय पर जमा करें, जिससे उनका विद्युत कनेक्शन सुचारू रूप से संचालित रहे और भविष्य में अतिरिक्त सरचार्ज से बचा जा सके।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This