Home » अपराध » Mp » *अवैध शराब के विरुद्ध हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार*

*अवैध शराब के विरुद्ध हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*अवैध शराब के विरुद्ध हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार*

*हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट*

हिण्डोरिया:- दमोह जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिण्डोरिया पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं एक मोटर साइकिल जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया तथा एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना हिण्डोरिया पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।

दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कादीपुर-लुहर्रा मार्ग से एक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्वारी खेर माता मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान कादीपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घबरा गए और बीच में रखे दो चादरों में लिपटे सामान को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमित पिता धर्मेन्द्र सिंह लोधी (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09 हिण्डोरिया बताया। पूछताछ में फरार आरोपी का नाम गौरव ठाकुर निवासी हिण्डोरिया बताया गया।

जब पुलिस ने मौके पर मिले सामान की जांच की, तो लाल रंग की चादर में तीन कार्टून देशी मसाला शराब एवं काले रंग की चादर में चार कार्टून देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 350 पाव (लगभग 63 लीटर) अवैध शराब जिसकी कीमत करीब 36,500 रुपये आंकी गई है, जब्त की गई।

आरोपियों द्वारा बिना नंबर की काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल से इस अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। जब्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल 76,500 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब ग्राम महंतपुर (थाना दमोह देहात) स्थित शासकीय शराब दुकान मुड़िया के गद्दीदार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।

पुलिस ने आरोपी अमित लोधी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना हिण्डोरिया में अपराध क्रमांक 142/26 के तहत धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट एवं 130/177(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि फरार आरोपी गौरव ठाकुर एवं संबंधित गद्दीदार की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जागेश्वर साहू, आरक्षक दीपचंद अहिरवार एवं आरक्षक अमित की सराहनीय भूमिका रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This