—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*कुम्हारी गेहूं खरीदी केंद्र प्रंबधक आनंद जैन की अव्यवस्थाओं से परेशान किसान समिति प्रबंधक पर मनमानी के आरोप*
hdrForward: 6; shaking: 0.077155; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 101.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;zeissColor: bright;

shaking: 0.004838; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (12, 0);aec_lux: 184.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;zeissColor: bright;
दमोह। जिले के एक गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर अब तक करीब 124 किसानों से गेहूं खरीदी की जा चुकी है, लेकिन कुल खरीदी (मेट्रिक टन) की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में जानकारी देने वाले सर्वेयर सत्येंद्र लोधी ने बताया कि विस्तृत आंकड़े ऑपरेटर ही दे सकते हैं।
किसानों की समस्याएं यहीं खत्म नहीं होतीं। समिति प्रबंधक आनंद जैन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे किसानों में नाराजगी और बढ़ गई है।
किसानों ने लगाए गंभीर आरोप ग्राम पटना से आए किसान सीताराम साहू ने बताया कि उनकी गेहूं की हर बोरी 50 किलो 600 ग्राम तौली जा रही है, जो नियमों पर सवाल खड़े करती है। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर समिति प्रबंधक की मनमानी चल रही है।
गेहूं खरीदी केंद्र में बैनर लगा हुआ है जिसमें खरीदी केंद्र का नाम और प्रबंधन का नाम भी नहीं लिखा गया है यह भी संदेह के घेरे में है ऐसा क्यों l
भीषण गर्मी में बदहाल इंतजाम करीब 42 डिग्री तापमान में किसान खुले आसमान के नीचे घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। केंद्र पर—
टेंट की कोई व्यवस्था नहीं बैठने के लिए कुर्सियां नहीं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं
सिर्फ दो मटके रखे गए हैं, वहीं एक पानी की टंकी भी तेज धूप में रखी हुई है, जिससे पानी गर्म हो रहा है।
ऑपरेटर की अनुपस्थिति से बढ़ी परेशानी मौके पर मौजूद ऑपरेटर भी अनुपस्थित मिला। संपर्क करने पर उसने बताया कि वह खाना खाने गया है और 2 घंटे बाद आएगा। ऐसे में किसान तेज गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।
किसानों की चेतावनी किसानों का कहना है कि अभी तो कम संख्या में किसान आ रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे संख्या बढ़ेगी, अव्यवस्थाएं और गंभीर रूप ले लेंगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
मध्य प्रदेश की सरकार किसानों को जनहिततेसी बताती और किसानों को ही ऐसे परेशान किया जा रहा है जनप्रतिनिधि ध्यान दें
यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और किसानों की अनदेखी का उदाहरण बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

















































