Home » अपराध » Mp » *सरस्वती मंदिर माध्यमिक शाला बांसा तारखेड़ा में ‘पृथ्वी दिवस’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*सरस्वती मंदिर माध्यमिक शाला बांसा तारखेड़ा में ‘पृथ्वी दिवस’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सरस्वती मंदिर माध्यमिक शाला बांसा तारखेड़ा में ‘पृथ्वी दिवस’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

दमोह/बांसा तारखेड़ा। पृथ्वी दिवस के अवसर पर सरस्वती मंदिर माध्यमिक शाला, बांसा तारखेड़ा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पृथ्वी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा निर्धारित वर्ष 2026 की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के तहत यह आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और उसके समाधान पर अपने विचार साझा किए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण प्रसाद पटेल ने अपने संबोधन में वृक्षारोपण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम पृथ्वी के संतुलन को बनाए रख सकते हैं। वहीं ग्राम रोजगार सहायक आर.पी. सिंह ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और कपड़े की थैलियों को अपनाने की अपील की।

प्रदीप राजपाल ने विद्यार्थियों को पृथ्वी की संरचना एवं भौगोलिक तथ्यों की जानकारी देते हुए पर्यावरण के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया।

विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का प्रदर्शन किया गया तथा सोलर पैनल के महत्व को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम समन्वयक राम शंकर अहिरवार (नेहरू युवक मंडल, बांसा तारखेड़ा) द्वारा सभी उपस्थितों को पृथ्वी दिवस की शपथ दिलाई गई।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन हेतु श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम के समापन पर एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर गौतम राजपूत, प्रेम शंकर आठिया, रामेश्वर बरदिया, जितेंद्र राजपूत, राहुल अहिरवार, पंकज ठाकुर, वीरेंद्र नामदेव, दमयंती ठाकुर, क्रांति जैन, वर्षा ठाकुर, सोनाली राजपूत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This