—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*दमोह: आज कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ*

दमोह/इमलाई। ग्राम इमलाई में आयोजित होने जा रही संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ आज 23 अप्रैल 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
आयोजन समिति के अनुसार, कलश यात्रा आज दोपहर में बड़ी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अप्सरा धर्मकांटा के सामने, श्री शिव मंदिर के पास कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल होंगी, वहीं भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।
इस अवसर पर कथा व्यास पं. कमलेश्वरानंद जी महाराज के सान्निध्य में साप्ताहिक कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कथा का आयोजन 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या तक किया जाएगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रामचरन साहू एवं उनके परिवारजन हैं, जिनके द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलश यात्रा एवं कथा में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।











































