Home » अपराध » Mp » *विपक्ष की कथित महिला विरोधी मानसिकता पर फूटा जन आक्रोश भाजपा ने निकाली रैली, पुतला दहन*

*विपक्ष की कथित महिला विरोधी मानसिकता पर फूटा जन आक्रोश भाजपा ने निकाली रैली, पुतला दहन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*विपक्ष की कथित महिला विरोधी मानसिकता पर फूटा जन आक्रोश भाजपा ने निकाली रैली

पुतला दहन*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में विरोध के मुद्दे को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत जिला भाजपा कार्यालय से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन कर विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर अपनी मानसिकता उजागर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है।

जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय ने अधिनियम के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से अस्वीकार किया।

पार्षद श्रीमती कविता राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान हेतु लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस इन प्रयासों को भी राजनीति का विषय बना रही है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का विरोध उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और ऐसे मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर यह संदेश दिया कि नारी शक्ति के अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश पटेल रामेश्वर चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री कुसुम खरे वर्षा रैकवार प्रतिभा तिवारी गिरजा साहू नीतू दुबे कृष्णा सेंगर अनिता मिश्रा रेखा बाई अहिरवार सुमन मिश्रा दुर्गेश मिश्रा गायत्री वंशवर्ती रेणु रजक छाया साहू ब्रजलता पाठक उर्मिला पटेल अमृता राजपूत सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

वहीं जिला उपाध्यक्ष संजय यादव मनीष तिवारी जिला मंत्री भारत यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया रमाकांत वाजपेई अरुण सोनी कृष्णा राज संतोष रोहित सोनू यादव सिकंदर खरारे विशाल शिवहरे अमित सैनी आशीष राय संदीप शर्मा निलेश सिंघाई वेद दुबे कार्तिक शैलार हरी रजक शिवेंद्र तिवारी अखिलेश चौबे राजुल चौरसिया गौरव चौरसिया हर्ष पटेल पियूष नामदेव विधान पाराशर आदित्य सिरोठिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This