Home » अपराध » Mp » *दमोह में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात — भतीजे ने चाचा की पत्थर पटककर की हत्या आरोपी गिरफ्तार*

*दमोह में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात — भतीजे ने चाचा की पत्थर पटककर की हत्या आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात — भतीजे ने चाचा की पत्थर पटककर की हत्या आरोपी गिरफ्तार*

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करते हुए भतीजे ने अपने ही चाचा की पत्थर पटककर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोंड निवासी 51 वर्षीय चन्नू पिता कंछेदी रैकवार रविवार रात खेत में सो रहे थे। इसी दौरान उनके भतीजे ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में चन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह जब मृतक की बेटी सुषमा उन्हें उठाने खेत पहुंची, तो पिता को खून से लथपथ पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विनय ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल एवं चौकी प्रभारी मनीष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आपसी रंजिश और विवाद किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकते हैं, जहां अपने ही खून के रिश्ते भी सुरक्षित नहीं रह जाते।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post