Home » अपराध » Mp » *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर दमोह में निकली भव्य शोभायात्रा तहसील में सौंपा ज्ञापन*

*गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर दमोह में निकली भव्य शोभायात्रा तहसील में सौंपा ज्ञापन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर दमोह में निकली भव्य शोभायात्रा तहसील में सौंपा ज्ञापन*

दमोह। जिले में गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे “आवाह्न अभियान” के अंतर्गत रविवार को शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गौ भक्त, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। आयोजन के दौरान पूरे शहर का माहौल धार्मिक एवं श्रद्धामय नजर आया।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सागर नाका स्थित तहसील कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान “गौ माता की जय” और “गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दो” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

तहसील परिसर में आयोजित सभा के दौरान वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक नेमा ने उपस्थित लोगों को गौ संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर जनसमर्थन बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान हिंदू संगठन के प्रतिनिधि विक्रांत गुप्ता ने राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन का वाचन किया। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौशालाओं के सुदृढ़ संचालन की मांग प्रमुख रूप से शामिल की गई।

कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार रॉबिन जैन को ज्ञापन सौंपा गया। तहसीलदार ने आश्वस्त किया कि संबंधित ज्ञापन को शासन स्तर तक प्रेषित किया जाएगा।

शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। टीआई कोतवाली मनीष कुमार, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने गौ संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This