Home » अपराध » Mp » *जैन मिलन स्थापना दिवस पर दमोह में 2 मई को भव्य आयोजन*

*जैन मिलन स्थापना दिवस पर दमोह में 2 मई को भव्य आयोजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जैन मिलन स्थापना दिवस पर दमोह में 2 मई को भव्य आयोजन*

दमोह। जैन समाज की अग्रणी संस्था जैन मिलन दमोह द्वारा भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस के अवसर पर 2 मई, शनिवार को शहर के सिंघई रेसिडेंसी में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों का समावेश रहेगा, जो समाज में सेवा, संस्कार और समन्वय का संदेश देंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान समारोह, शपथ ग्रहण, मार्गदर्शन सत्र एवं कार्यशाला जैसे विविध आयोजन आयोजित किए जाएंगे। जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं को एक मंच पर लाकर संगठनात्मक एकता और समाज सेवा का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर जैन पत्रकारों, संस्थापक सदस्यों, वीरांगनाओं, जैन चिकित्सकों एवं गौसेवकों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। साथ ही महिला जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं एवं वरिष्ठ शाखा का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में अतिवीर कमलेंद्र जैन, आर.के. जैन, कविता ऋषभ जैन एवं जिनेश जैन वहरोल सहित क्षेत्रीय पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगठन की कार्यपद्धति और नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

जैन मिलन दमोह ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post