Home » अपराध » Mp » *तत्पर डायल-112 टीम ने आत्महत्या का प्रयास किया विफल व्यक्ति को सुरक्षित घर पहुंचाया*

*तत्पर डायल-112 टीम ने आत्महत्या का प्रयास किया विफल व्यक्ति को सुरक्षित घर पहुंचाया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*तत्पर डायल-112 टीम ने आत्महत्या का प्रयास किया विफल व्यक्ति को सुरक्षित घर पहुंचाया*

दमोह। जिले में डायल-112 की सजगता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक व्यक्ति की जान बचा ली गई। थाना पटेरा अंतर्गत ग्राम रामपुरा निवासी युवक द्वारा आत्महत्या की नीयत से घर से चले जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 अप्रैल 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुरा निवासी बिट्टू राजपूत आत्महत्या करने के उद्देश्य से घर से कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 824 रामनरेश ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए एफआरव्ही-11 एवं एफआरव्ही-15 को मौके पर रवाना किया।

सूचना पर एफआरव्ही-11 में तैनात आरक्षक क्रमांक 152 अनिल ठाकुर एवं पायलट राहुल राजपूत, तथा एफआरव्ही-15 (थाना हिंडोरिया) में आरक्षक क्रमांक 419 चंद्रकांत पांडेय एवं पायलट संदीप साहू द्वारा तत्काल सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। तलाश के दौरान उक्त व्यक्ति की लोकेशन ग्राम करहिया, थाना हिंडोरिया क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास मिली।

मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने देखा कि युवक आत्महत्या करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्परता से उसे ट्रैक से हटाया और सुरक्षित स्थान पर लाकर उसकी काउंसलिंग की।

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा युवक को समझाइश देकर मानसिक रूप से शांत किया गया और सकुशल उसके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। डायल-112 की इस मुस्तैद और मानवीय कार्यवाही से एक बड़ी अनहोनी टल गई और एक परिवार को उसका सदस्य सुरक्षित वापस मिल सका।

स्थानीय लोगों ने डायल-112 टीम की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post