Home » अपराध » Mp » *अवैध शराब के खिलाफ चौकी जबलपुर नाका पुलिस की सख्त कार्रवाई टीम की तत्परता सराहनीय*

*अवैध शराब के खिलाफ चौकी जबलपुर नाका पुलिस की सख्त कार्रवाई टीम की तत्परता सराहनीय*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*अवैध शराब के खिलाफ चौकी जबलपुर नाका पुलिस की सख्त कार्रवाई टीम की तत्परता सराहनीय*

दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी जबलपुर नाका पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एक बार फिर कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 01 मई 2026 को चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय रूप से दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया। उनकी सूझबूझ, नेतृत्व क्षमता और टीम के साथ समन्वय का परिणाम रहा कि एक ही दिन में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने

संजना कुचबंदिया, पति सोहित कुचबंदिया, निवासी किशन तलैया

अर्चना कुचबंदिया, पति मोहित कुचबंदिया, निवासी किशन तलैया, दमोह

दुर्गेश यादव, पिता भारीरथ यादव, निवासी बिजोरी

को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 25 पाव लाल मसाला शराब जप्त की, जो अवैध रूप से तैयार कर बिक्री के लिए रखी गई थी।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल एवं उनकी टीम की सक्रियता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा विशेष रूप से प्रशंसनीय रही। सीमित संसाधनों के बावजूद जिस तरह टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया, वह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्ती से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This