Home » अपराध » Mp » *भारतीय जैन मिलन के 60वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह सम्मान*

*भारतीय जैन मिलन के 60वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह सम्मान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भारतीय जैन मिलन के 60वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह
सम्मान*

*प्रदर्शनी कार्यशाला एवं शपथग्रहण कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न*


दमोह। भारतीय जैन मिलन के 60वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा स्थानीय सिंघई रेसिडेंसी में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह, प्रेरक कार्यशाला, आकर्षक प्रदर्शनी एवं विभिन्न शाखाओं के शपथग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुए। आयोजन में दमोह, हटा, पथरिया एवं पटेरा की शाखाओं के पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं, युवा एवं समाजबंधुओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

भारतीय जैन मिलन देश का एक अग्रणी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा प्रधान संगठन है, जो समाज में एकता, सेवा, संस्कार एवं नेतृत्व निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है। संगठन ने अपनी 60 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में समाजहित के अनेक प्रेरणादायी कार्य कर विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शाखाओं द्वारा वर्षभर में आयोजित धार्मिक, सामाजिक, सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें सेवा कार्यों, संस्कार शिविरों, सामाजिक अभियानों एवं विविध आयोजनों के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। यह प्रदर्शनी उपस्थितजनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य अतिथि विधायक जयंत मलैया ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जैन मिलन समाज को संगठित करने वाला प्रेरक संगठन है, जो युवाओं को जोड़ने और सेवा भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

श्री दिगम्बर जैन पंचायत दमोह के अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने संगठन की मजबूती में सक्रिय शाखाओं और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जैन मिलन संस्कार, सेवा और राष्ट्रभावना का सशक्त अभियान है, जिसकी प्रत्येक शाखा समाज जागरण का केंद्र है।

स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में संगठन संचालन, नेतृत्व विकास एवं कार्यक्रम प्रबंधन पर व्यवहारिक जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कविता ऋषभ जैन ने संगठन की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए नियमित बैठक, अनुशासन एवं टीम भावना को आवश्यक बताया।

क्षेत्रीय मंत्री जिनेश जैन बहरोल ने बैठक संचालन के प्रभावी तरीके बताए, वहीं क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलेश जैन चौधरी ने सफल आयोजन की रूपरेखा समझाई।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर आर.के. जैन ने अध्यक्ष एवं मंत्री के दायित्वों पर मार्गदर्शन दिया।

कमलेंद्र जैन ने संगठन की भावी दिशा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष जैन राजाओं के इतिहास एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में जैन पत्रकारों, चिकित्सकों, गौसेवकों, महिला वीरांगनाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह भी सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन रश्मि आनंद जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सबन जैन सिल्वर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुधीर जैन डब्लू, संजय जैन शक्कर, ऋषभ जैन, आनंद जैन, राकेश हरदुआ, मुकेश जैन, नेम कुमार सराफ, यू.सी. जैन, वंदना सराफ, वर्षा जैन, संतोष जैन, शोभा जैन, नीता फट्टा (पथरिया), शोभना जैन (हटा), नरेंद्र बजाज (पटेरा), मुकेश जैन मम्मा, अरुण जैन कोर्ट, अर्चना जैन एवं सुप्रिया जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जबलपुर क्रूज हादसे में दिवंगत लोगों एवं संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सम्पूर्ण आयोजन संगठन शक्ति, नेतृत्व प्रशिक्षण, सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उपस्थितजनों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This