—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*इंदिरा ज्योति यात्रा दमोह पहुंची स्वागत के बीच दिखी कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान*
दमोह। इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान के तहत निकली “इंदिरा ज्योति यात्रा” सोमवार को दमोह पहुंची, जहां सागर नाका टोल पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े (अभियान प्रमुख) का कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान नव क्रांति के अग्रदूत पवन पटेल सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कोतवाली चौराहा और जिला अस्पताल के बीच रामकुमार स्कूल के पास आयोजित सभा स्थल पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में मानक पटेल, गुड्डू तिलकधारी, वीरेंद्र दबे, द्रगपाल सिंह, अध्यक्ष नितिन मिश्रा, रोहन पाठक, रजनी ठाकुर, पप्पू कसोटिया, सतीश चौरसिया, अजय जाटव, प्रदीप पटेल, पप्पू कुशवाहा, मुकेश रोहिताश और अमर सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने घंटाघर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा अस्पताल चौराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस में गुटबाजी के संकेत इस यात्रा के दौरान आयोजित सभा में एक दिलचस्प राजनीतिक पहलू भी सामने आया। सभा स्थल पर लगाए गए बैनरों में पूर्व विधायक अजय टंडन का न तो फोटो नजर आया और न ही नाम शामिल किया गया। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है।
हालांकि, इस विषय में किसी भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जरूर जोर पकड़ रही है कि आगामी चुनावों से पहले पार्टी के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं।















































