—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*5 वर्षीय मासूम अनिरुद्ध लोधी लापता परिजनों में मचा हड़कंप*
दमोह जिले के हटा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया हटरी के ग्राम महुआ खेड़ा से एक 5 वर्षीय मासूम बच्चा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों सहित पूरे गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। परिजन और ग्रामीण लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध लोधी पिता माखन सिंह लोधी उम्र करीब 5 वर्ष शुक्रवार 8 मई 2026 को सुबह लगभग 9 बजे से घर से लापता है। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने भी मिलकर विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया।
परिजनों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चे की जानकारी साझा कर लोगों से मदद की अपील की जा रही है। पोस्ट में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को यह बच्चा कहीं दिखाई दे तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना या चोरी जैसी वारदात भी हो सकती है। इसी को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें और सतर्कता बरतें।
बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क करें —
7909325538
9981144165
फिलहाल परिजन बच्चे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं और प्रशासन से भी मदद की मांग की जा रही है।












































