Home » अपराध » Mp » *जंगल में फांसी पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस*

*जंगल में फांसी पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जंगल में फांसी पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस*

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर-झालोन मार्ग पर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा से करीब 5 किलोमीटर दूर नागा बाबा के पास जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा गया। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इस संबंध में थाना प्रभारी राघवेंद्र बागरी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव सागर-झालोन रोड स्थित जंगल क्षेत्र में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This