Home » अपराध » Mp » *मातृत्व दिवस पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा भावपूर्ण पेंटिंग कलेक्टर को भेंट*

*मातृत्व दिवस पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा भावपूर्ण पेंटिंग कलेक्टर को भेंट*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*मातृत्व दिवस पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा भावपूर्ण पेंटिंग कलेक्टर को भेंट*


दमोह। मातृत्व दिवस के अवसर पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा युवा कलाकार प्रियंवदा (सेजल) जैन की भावनात्मक एवं प्रेरणादायी पेंटिंग कलेक्टर महोदय को भेंट की गई। यह कलाकृति मां की ममता, त्याग और निस्वार्थ प्रेम को समर्पित है।

यह पेंटिंग क्षेत्रीय विशेष आमंत्रित सुधीर-ज्योत्सना जैन डब्ल्यू की सुपुत्री एवं उभरती युवा कलाकार प्रियंवदा (सेजल) जैन द्वारा तैयार की गई है। चित्र में मां के वात्सल्य, सुरक्षा और संस्कारों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उकेरा गया है।

कलाकृति में बरगी डेम की चर्चित हृदयविदारक घटना को भी भावनात्मक रूप से दर्शाया गया है, जहां एक मां अपने बच्चे को सीने से लगाए अंतिम क्षण तक उसकी रक्षा करती दिखाई गई है। इसके साथ ही मां के विभिन्न स्वरूपों को चित्रित किया गया है — कहीं मां अपने बच्चे को गोद में सुला रही है, तो कहीं उसका हाथ पकड़कर जीवन की राह दिखा रही है।

पूरी पेंटिंग मातृत्व के त्याग, प्रेम और सुरक्षा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

कलेक्टर महोदय ने पेंटिंग की संवेदनशील प्रस्तुति एवं प्रियंवदा (सेजल) जैन की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जैन मिलन परिवार के पदाधिकारियों ने प्रियंवदा (सेजल) जैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को मातृत्व दिवस पर मां को समर्पित एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post