Home » अपराध » Mp » *कार में हथगोला और चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*कार में हथगोला और चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कार में हथगोला और चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

दमोह। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हथगोला और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दो अलग-अलग कारों में महाराणा प्रताप स्कूल के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा और तलाशी के दौरान हथियार बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सूचना तंत्र मजबूत कर अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि महाराणा प्रताप स्कूल के पास दो फोरव्हीलर वाहनों में कुछ संदिग्ध युवक बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना स्टाफ से प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, महेश यादव, नरेंद्र पटेरिया, बिजेंद्र मिश्रा एवं आरक्षक आकाश पाठक को मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर स्विफ्ट कार क्रमांक MP 34 CA 6013 एवं सिल्वर रंग की बलेनो कार क्रमांक MP 20 CF 2735 को रोक लिया। पुलिस को देखकर वाहन में बैठे युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पिता समीम कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक 07 दमोह तथा समीम पिता नदीम कुरैशी उम्र 18 वर्ष निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक 07 दमोह के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक हथगोला एवं चाकू बरामद किया गया।

थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे इन्हें लेकर किस उद्देश्य से घूम रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह या अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंध तो नहीं है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post