—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*नोहटा पुलिस ने 2 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*
दमोह जिले की नोहटा पुलिस ने गंभीर धाराओं के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पिछले लगभग दो माह से पुलिस गिरफ्त से बाहर था, जिसे बुधवार 13 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 फरवरी 2026 को फरियादी जितेन्द्र उर्फ शेक सिंह पिता स्वर्गीय नरेंद्र सिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अभाना की रिपोर्ट पर थाना नोहटा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में नोहटा थाना पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम जिन्नू उर्फ जिनेश पिता रतनलाल जैन, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम अभाना बताया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नोहटा उपनिरीक्षक अभिषेक पटेल, सहायक उपनिरीक्षक माधव प्रसाद राय, सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक 765 कामता, प्रधान आरक्षक 77 जितेंद्र, आरक्षक 394 देशराज, आरक्षक 363 सचिन, आरक्षक 380 घनश्याम तथा आरक्षक 62 कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












































