Home » अपराध » Mp » *बजरिया वार्ड नंबर 1 में नियमित सफाई न होने से जलमग्न हो रही नालियां वार्डवासी परेशान*

*बजरिया वार्ड नंबर 1 में नियमित सफाई न होने से जलमग्न हो रही नालियां वार्डवासी परेशान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*बजरिया वार्ड नंबर 1 में नियमित सफाई न होने से जलमग्न हो रही नालियां वार्डवासी परेशान*

दमोह बजरिया वार्ड क्रमांक 1 में मंडी चौकी के सामने वाली गली में कुछ लोगों द्वारा नाली के ऊपर अवैध रूप से कब्जा कर लेटरिंग, दुकान एवं चबूतरा बनाकर अतिक्रमण किया गया है।

इस अतिक्रमण के कारण नाली की नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है, जिससे कूड़ा-कचरा जमा हो जाता है और गंदगी फैल रही है।

कॉलोनी के लोगों ने मिलकर अवैध अतिक्रमण और साफ सफाई न होने पर नगर पालिका में विगत दिनों पहले आवेदन दिया था और इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी की गई लेकिन नगरपालिका ठेकेदार के द्वारा नियमित साफ सफाई नहीं की जाती

नाली में गंदा पानी एवं कचरा जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसके कारण डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। साथ ही आम नागरिकों एवं वार्डवासियों को आने-जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बजरिया वार्ड क्रमांक 1, मंडी चौकी के सामने वाली गली में नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटवाने की कृपा करें, ताकि वार्डवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ को फोन लगाया गया उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया….?

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This