—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*दमोह कृषि उपज मंडी में चोरी की घटनाएं बनीं सिरदर्द, व्यापारी संघ ने उठाए सवाल*
*अध्यक्ष नरेंद्र बजाज बोले – बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा*
दमोह.शहर की कृषि उपज मंडी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं.दाल मिल, ऑयल मिल व अनाज व्यापारी संघ दमोह के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज ने मंडी में लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताई है l
नरेंद्र बजाज ने बताया कि दमोह कृषि उपज मंडी में निरंतर चोरियां हो रही हैं.अनेकों बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती l
पूरे मंडी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का डेरा बना हुआ है, जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है.उन्होंने कहा कि बार-बार वीडियो और पत्रों के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जाता है l
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई. व्यापारियों का माल सुरक्षित नहीं है और रात के समय मंडी परिसर में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं.व्यापारी संघ ने प्रशासन से मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, सीसीटीवी कैमरे चालू कराने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है l
साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे I












































