—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*जबलपुर नाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई 54 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार*
दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दमोह देहात की जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल से ले जाई जा रही 54 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब और मोटर साइकिल बरामद की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आनंद कालादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गौतम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उप निरीक्षक प्रियंका पटेल एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस को 19 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटर साइकिल में अवैध शराब भरकर आमचौपरा से अजयगढ़ रोड की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक युवक काले रंग की मोटर साइकिल से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 34 एमक्यू 3446 पर बंधी बोरी की जांच की गई, जिसमें कुल 6 पेटी लाल मसाला शराब मिली। शराब की कुल मात्रा 300 पाव यानी लगभग 54 लीटर बताई गई है। प्रत्येक पाव में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरेंद्र यादव पिता गुलजन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी आमचौपरा, जिला दमोह बताया। आरोपी शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
6 पेटी लाल मसाला अवैध शराब (कुल 300 पाव / 54 लीटर)
कीमत लगभग 30 हजार रुपये
हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 34 एमक्यू 3446
मोटर साइकिल की कीमत लगभग 50 हजार रुपये
कुल जब्त मशरूका लगभग 80 हजार रुपये
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम निरीक्षक अमित गौतम उप निरीक्षक प्रियंका पटेल प्रधान आरक्षक 78 सचिन नामदेव प्रधान आरक्षक 276 सुमन यादव प्रधान आरक्षक 376 नंदलाल गौड़ आरक्षक 249 सुरेंद्र आरक्षक 843 गौरव सिंह आरक्षक 504 प्रताप सिंह
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।












































