—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*फर्जी डॉक्टर मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हीरा कौशल अभिरक्षा में मुन्ना भाई*

दमोह। फर्जी डॉक्टर मामले में दमोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल निवासी हीरा सिंह कौशल को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 479/26 के तहत धारा 318(3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी हीरा सिंह कौशल पिता रामप्रकाश कौशल (उम्र 45 वर्ष) निवासी कोहेफिजा, भोपाल, मकान नंबर B-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को फर्जी एवं कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा अन्य शैक्षणिक एवं पंजीयन दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टर के रूप में कार्य करने के आरोप में अभिरक्षा में लिया गया।
जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को थाना कोतवाली में नियुक्त डॉक्टरों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ए.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई थी।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम सामने आने की बात कही जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नितेश जैन, उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर अकरम खान, साइबर सेल से राकेश आड्या, सौरभ टंडन एवं साइबर स्टाफ, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, अजीत दुबे, महेश यादव, घासीराम, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया एवं ब्रजेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












































