Home » अपराध » Mp » *दमोह पुलिस ने लौटाए 41 लाख 60 हजार रुपये के गुम मोबाइल, उपभोक्ताओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान*

*दमोह पुलिस ने लौटाए 41 लाख 60 हजार रुपये के गुम मोबाइल, उपभोक्ताओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*दमोह पुलिस ने लौटाए 41 लाख 60 हजार रुपये के गुम मोबाइल, उपभोक्ताओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान*

दमोह। जिले के नए कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दमोह पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस पहल से मोबाइल वापस मिलने पर उपभोक्ताओं ने खुशी जताते हुए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए आनंद कलादगी ने बताया कि पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा लगातार तकनीकी सहायता और ट्रैकिंग के माध्यम से गुम मोबाइलों की खोज की जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 41 लाख 60 हजार रुपये कीमत के मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान दमोह पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन खोजकर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल की सक्रियता और तकनीकी टीम के समन्वय से लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

मोबाइल प्राप्त करने पहुंचे उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल पाएंगे, लेकिन दमोह पुलिस की मेहनत से उन्हें उनके मोबाइल वापस मिल सके। इस दौरान लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।

पत्रकार वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित साइबर सेल की टीम एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This