—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*विद्युत फाल्ट पर तुरंत पहुंचेगी टीम, रिस्पांस टाइम होगा कम*
दमोह। म.प्र. शासन एवं विद्युत कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब विद्युत फाल्ट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसी संबंध में 21 मई 2026 को अधीक्षण अभियंता कार्यालय, दमोह वृत्त द्वारा कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एम एल साहू कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग-दमोह राघवेंद्र सहायक अभियंता गोविंद पटेल (ग्रामीण), कनिष्ठ अभियंता अजीत पटेल (मेंटेनेंस प्रभारी), कु. शिवानी गुप्ता, सरिता रावत एवं पूजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत फाल्ट होने की स्थिति में कम समय में सुधार कार्य किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि शिकायत मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंच सके।
अधिकारियों को सौंपे गए क्षेत्र एवं मोबाइल नंबर
1. श्री रायचंद्र धुर्वे – सहायक अभियंता, दमोह (शहर)
मोबाइल नंबर: 9425613885
क्षेत्र: किल्लाई नाका, मुड़िया बारा, सिविल वार्ड, सिंधी कैंप, बस स्टैंड, बड़ी देवी, पलंदी चौराहा, टीगड्डा, मैहर मिल एवं आसपास का क्षेत्र।
2. श्रीमती पूजा – कनिष्ठ अभियंता (सेंटर), दमोह शहर
मोबाइल नंबर: 9479877470
क्षेत्र: फुटेरा नाका, धरमपुरा, पुराना थाना, फुटेरा वार्ड एवं आसपास के क्षेत्र।
3. कु. शिवानी गुप्ता – कनिष्ठ अभियंता, दमोह (शहर)
मोबाइल नंबर: 7648824085
क्षेत्र: जबलपुर नाका, जिला चिकित्सालय, वैशाली नगर, शिवनगर, एमपीईबी नगर, ऑफिसर कॉलोनी, घंटाघर, बड़ा पुल, इंदिरा कॉलोनी, श्याम नगर, चेरीतला सहित आसपास के क्षेत्र।
4. अजीत पटेल – कनिष्ठ अभियंता (मेंटेनेंस प्रभारी), दमोह शहर
मोबाइल नंबर: 9425613916
क्षेत्र: संपूर्ण नगर की विद्युत व्यवस्था एवं मेंटेनेंस कार्य।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत लाइन में फाल्ट या बाधा की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 09425450826 जारी किया गया है। उपभोक्ता अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारी को भी सूचना देकर सहयोग कर सकते हैं।
यह जानकारी अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा) वृत्त, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, दमोह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।













































