—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*भाजपा दीनदयाल मंडल की शक्ति केंद्र बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ करने पर जोर*
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल नगर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक-02 की महत्वपूर्ण बैठक बजरिया-03 क्षेत्र में पार्षद श्रीमती सुनैना धीरज घारू के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि दीनदयाल नगर मंडल में कुल 9 शक्ति केंद्र संचालित हैं, जिनमें प्रत्येक माह की 21 से 25 तारीख के बीच नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से वार्ड स्तर पर शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने, विशेष रूप से ‘लाड़ली बहना योजना’ के हितग्राहियों से संवाद बढ़ाने तथा प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने एवं दिखाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
जिला मंत्री रानू नामदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन की रीति-नीति के अनुसार कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष देवल कोरी, शक्ति केंद्र प्रभारी अशोक रोहित, वार्ड प्रतिनिधि धीरज घारू, महामंत्री महेंद्र अहिरवार सहित गायत्री वंशवर्ती, आकाश सपरे, नीलकमल पीछे, मनीष सप्रे, लीलाधर राठौर, आशीष चक्रवर्ती, अनिल कोरी, सुनील राठौर, मोनू कोरी एवं बुकी अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।
















