Home » अपराध » Mp » *धरमपुरा घटना में मुख्य आरोपी पप्पू खान गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

*धरमपुरा घटना में मुख्य आरोपी पप्पू खान गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*धरमपुरा घटना में मुख्य आरोपी पप्पू खान गिरफ्तार कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

दमोह। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में 20 मई 2026 को हुई घटना के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पप्पू खान पिता पीर बक्स निवासी धरमपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी रजनीश साहू निवासी हटा नाका के साथ धरमपुरा क्षेत्र में पप्पू खान एवं उसके अन्य साथियों द्वारा विवाद एवं घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पूरी कार्रवाई आनंद कलादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी पप्पू खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम
पप्पू खान पिता पीर बक्स निवासी धरमपुरा, दमोह

सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी

निरीक्षक मनीष कुमार प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे प्रधान आरक्षक महेश यादव प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र मिश्रा आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया आरक्षक ओमप्रकाश आरक्षक आकाश पाठक आरक्षक रतिराम आरक्षक भूपेन्द्र पाण्डेय

पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This